मनेन्द्रगढ़ में आस्था का महापर्व छठ पूजा,डूबते सूर्य को दिया गया अर्घ्य।

मनेंद्रगढ़ ।जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में आस्था का महापर्व छठ पूजा धूमधाम से मनाया गया। आज छठ पूजा का तीसरे दिन डूबते भगवान सूर्य को संध्या अर्घ्य अर्पित किया गया। मनेंद्रगढ़ वार्ड नंबर 8 गंगा सरोवर छठ घाट पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब देखने को मिला मनेंद्रगढ़ के गंगा सरोवर में छठ पूजा की अद्भुत छटा हर साल देखने को मिलती है। इस पर्व पर यहां श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ता है। शहर के जोड़ा तालाब और गंगा सरोवर घाट पर छठ पूजा देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं, और इस अवसर पर पूरे मनेन्द्रगढ़ में विशेष उत्साह देखने को मिलता है।आज, छठ महापर्व के तीसरे दिन, श्रद्धालु डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य अर्पित किये। गंगा सरोवर और जोड़ा तालाब के घाटों पर व्रतधारी महिलाएं और पुरुष अपने परिवारों के साथ एकत्रित होकर और पूरी श्रद्धा के साथ सूर्य देव की पूजा अर्चना किया गया। संध्या अर्घ्य छठ पूजा का मुख्य चरण होता है, जिसमें डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर सुख-समृद्धि की कामना की जाती है।कल सुबह, उगते सूर्य को उषा अर्घ्य अर्पित किया जाएगा, जिसके साथ इस चार दिवसीय पर्व का समापन होगा।



