मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर

पीएमश्री शासकीय प्राथमिक विद्यालय चनवारीडांड में धूम धाम से मनाया गया बाल दिवस।

मनेंद्रगढ़। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ पीएमश्री शासकीय प्राथमिक विद्यालय चनवारीडांड में गुरुवार को धूमधाम से बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किये गये जिसमें बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर चंदन वंदन किया गया एवं पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके बारे में बच्चों को बताया गया।विद्यालय में बाल मेला का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों द्वारा तरह तरह के व्यंजनों और समानों का स्टॉल लगाया गया। माध्यमिक शाला चनवारीडांड और हाई स्कूल के शिक्षकों और छात्रों ने भी बाल मेला का आनंद लिया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र जायसवाल की उपस्थिति में बाल मेला का आयोजन किया गया। विद्यालय में महिला समता मंच मनेंद्रगढ़ द्वारा सभी बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई और पुरस्कार वितरण किया गया। साथ ही सभी शिक्षिकाओं का गुलाब फूल और कलम देकर सम्मान किया गया। अंत में विद्यालय परिवार द्वारा महिला समता मंच के सभी सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button