मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर

ग्राम  सिरौली में रियायत काल से लगता आ रहा तीन दिनों का मेला।

मनेंद्रगढ़।जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ से लगभग 11 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत सिरौली में कार्तिक पूर्णिमा पर हर साल रियासत काल से तीन दिनों का मेले का आयोजन होता आ रहा है जिसमें आस पास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु मेले में पहुंचते हैं और दक्षिणमुखी श्री सिद्ध हनुमानजी के दर्शन करते हैं। पहले यह मेला और भी भव्य रूप में हुआ करता था परंतु समय के अनुसार धीरे धीरे इसमें कमी आई। इस मंदिर की स्थापना स्वतंत्रता पूर्व कोरिया के राजा ने की थी और उन्होंने ने ही सिरौली में मेले की शुरुआत कराई थी। अब मेले का आयोजन ग्राम पंचायत की तरफ से कराया जाता है।

सिरौली के इस मेले की खासियत यह है कि यहां स्थित सिद्ध हनुमान जी के प्राचीन मंदिर के दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं कार्तिक पूर्णिमा का दिन धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है इसलिए इस मौके पर भक्तों की बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ती है। इस मेले में धार्मिक अनुष्ठान के साथ साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्थानीय हस्तशिल्प व पारंपरिक वस्त्रों की दुकानें भी आकर्षण का केंद्र होती है। मेले के दौरान भंडारे का भी आयोजन किया जाता है बताया जाता है कि श्रद्धालु पीढ़ी दर पीढ़ी बजरंग बली का दर्शन एवं मेले का लुत्फ उठाते हैं।

Related Articles

Back to top button