जनकपुर पुलिस ने अवैध शराब परिवहन करते हुए एक आरोपी को किया गिरफ्तार
आरोपी के कब्जे से 70 लीटर अवैध महुआ शराब व एक मोटरसाइकिल जप्त की गई

जनकपुर। मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के अंतर्गत आने वाला थाना जनकपुर पुलिस ने अवैध शराब परिवहन करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 70 लीटर महुआ शराब के साथ एक मोटर सायकिल जप्त की गई है।पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह द्वारा अवैध शराब तस्करी पर रोक लगाने हेतु लगातार निर्देशित किया जा रहा था।जिसके तारतम्य में थाना जनकपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कुनडाटोला निवासी उगेश कुमार साहू अवैध रूप से बना हाथ भट्ठी महुआ शराब को बिक्री करने हेतु ग्राम कुनडाटोला से चाटी रोड होते हुए जनकपुर को होते हुए अपने काले रंग के हीरो स्पेलर मोटर सायकिल से आ रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर तत्काल पुलिस अनुविभागीय अधिकारी ए. टोप्पो को अवगत कराया गया जिनके द्वारा आरोपी को शराब के साथ रंगे हाथों पकड़ने हेतु मार्गदर्शन दिया गया तत्पश्चात जनकपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए अनुसार दो पहिया वाहन व बताए हुलिया अनुसार व्यक्ति को चिन्हांकित कर पुछताछ किये जाने पर व्यक्ति ने अपना नाम उगेश कुमार साहू आ.रामचरण साहू उम्र करीब 25 वर्ष निवासी – ग्राम कुनडाटोला थाना – सीधी जिला -जिला -शहडोल मध्यप्रदेश होना बताया पुलिस द्वारा उसके पास रखें बोरी की तलाशी लिए जाने पर मोटर सायकल के पीछे बोरी में 20-20 लीटर के 03 जरिकेन बंधा हुआ एवं साईड में 10 लीटर का 01 जरिकेन मिला जिसमें हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब कुल करीब 70 लीटर रखा होना पाया गया। महुआ शराब रखने तथा परिवहन करने के संबंध में पुलिस टीम द्वारा आरोपी से वैध दस्तावेज की मांग की गई जो किसी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज पेश न कर लगातार पुलिस टीम को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था।वही आरोपी कब्जे से अवैध रूप से रखे कच्ची महुआ शराब अनुमानित 70 लीटर तथा घटना में प्रयुक्त एक नग मोटर सायकिल हीरो स्पलेंडर क्रमांक MP-18-ZD-7291कुल जुमला किमत करीब 69 हजार रूपये जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना जनकपुर के अप.क्र 223/24 धारा 34(2) आब. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही कर मान. न्यायालय के न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया। कार्यवाही में थाना प्रभारी/निरीक्षक जनकपुर दीपेश सैनी,स.उ.नि दिनेश चौहान,स.उ.नि रविनंदन सिंह ,प्र.आर जय कुमार ठाकुर ,प्र.आर धीरेन्द्र सिंह,आर . मदनलाल राजवाड़े,आर .रवि सिंह की बड़ी सराहनीय भूमिका रही



