मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर

शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की मांग, जिला प्रवक्ता सौरव मिश्रा ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन 

सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने से अपराधों में लगेगा अंकुश। 

मनेंद्रगढ़। शहर में हत्या, मारपीट, चाकू बाजी, चोरी जैसे बढ़ते अपराधों को देखते हुए शहर के प्रमुख स्थलों में सी सी टी वी कैमरे लगाए जाने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सौरव मिश्रा ने कलेक्टर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। जिला प्रवक्ता ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि पिछले एक वर्षों में शहर में हत्या, मारपीट, चाकू बाजी, चोरी जैसे अन्य कई अपराधों में बेतहाशा वृद्धि हुई है दिन प्रतिदिन इस प्रकार के बढ़ती अपराधिक घटनाओं से आमजन बेहद भयभीत है क्योंकि मनेंद्रगढ़ नवगठित जिले का जिला मुख्यालय है इसलिए यहां पूरे जिले के लोगों का आना-जाना लगा रहता है और प्रतिदिन बढ़ती अपराधिक घटनाओं के कारण के अपराधिक प्रवृति के व्यक्तियों का हौसला बढ़ाता जा रहा है। मिश्रा ने ज्ञापन में बताया कि मनेंद्रगढ़ शहर के कई मुख्य चौक चौराहों में पूर्व में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे परंतु उनमें से अधिकांश बंद पड़े हैं साथ ही कुछ चालू कैमरों की क्वालिटी खराब होने के कारण, उनमें साफ सुथरा रिकॉर्डिंग नहीं हो पाता है।

 

जिला प्रवक्ता मिश्रा ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर मांग किया कि मनेंद्रगढ़ शहर के मुख्य चौक जैसे PWD तिराहा, खेड़िया टॉकिज तिराहा, गोपाल शीत गृह तिराहा, हजारी चौक, सब्जी मंडी, तहसील व SDM कार्यालय का कैंपस, सिटी कोतवाली का कैंपस, कलेक्टर कार्यालय के सामने मुख्य मार्ग में HD क्वालिटी के नाइट विजन कैमरे की व्यवस्था कम से कम महीने भर के बैकअप के साथ सुनिश्चित की जाए जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर कैमरे की मदद से अपराधी तक आसानी से पहुंचा जा सके।

Related Articles

Back to top button