मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर

गिट्टी से भरी हाईवा अनियंत्रित होकर पलटी।

 

मनेंद्रगढ़। जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ सिद्ध बाबा घाट के नीचे नेशनल हाईवे क्रमांक 43 पर सोमवार की सुबह लगभग साढ़े पांच बजे गिट्टी से लोड हाईवा अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई। सिद्ध बाबा घाट के नीचे नेशनल हाईवे क्रमांक 43 पर गिट्टी से भरी हुई वाहन क्रमांक CG 16 CH 9875 हाईव मध्यप्रदेश बिजुरी की ओर से छत्तीसगढ़ मनेद्रगढ़ की ओर आ रही थी। वाहन को क्रेन की मदद से सुबह लगभग 11 बजे उठाया गया इस दौरान नेशनल हाईवे क्रमांक 43 सिद्ध बाबा घाट पर कुछ समय तक जाम की स्थिति बनी रही। ज्ञात हो कि नेशनल हाईवे क्रमांक 43 सिद्ध बाबा घाट खतरनाक मोड़ होने के कारण पूर्व में भी कई बड़ी दुर्घटना हो चुकी है जिसमें कई लोगों की मौत हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button