मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर

नर्सिंग के छात्र छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक कर एड्स जागरूकता अभियान चलाया। 

मनेंद्रगढ़।जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में ए.के. इन्स्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग कॉलेज और आदर्श पैरामेडिकल इन्स्टीट्यूट द्वारा एड्स के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। नर्सिंग छात्र छात्राओं ने ए.के. इन्स्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग कॉलेज से एड्स जागरूकता रैली निकाली जो शहर के मुख्य चौक चौराहों से होते हुए नगरपालिका कार्यालय मनेंद्रगढ़ प्रांगण में रैली का समापन हुआ। नगरपालिका कार्यालय के सामने छात्र छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक कर एड्स के प्रति लोगों को जागरूक किया और एड्स से बचाव के उपाय भी बताए। जिले में एड्स जागरूकता अभियान एक दिसंबर से 15 दिसंबर तक चलाया जा रहा है जिसमें एड्स जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है।नुक्कड़ नाटक आदर्श पैरामेडिकल इन्स्टीट्यूट के छात्र-छात्राओं के द्वारा किया गया जिनका नेतृत्व संजू सोनी, रमेश सोनी,शालु यादव ने किया।

Related Articles

Back to top button