पिछले 10 वर्षों में तेजी से नीचे गिरा मनेंद्रगढ़ में विकास का ग्राफ – पटवा

मनेंद्रगढ़ ।जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव से पहले चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है। शुक्रवार को पूर्व नपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा ने अपने निज निवास मनेंद्रगढ़ में प्रेसवार्ता आयोजित कर नगरपालिका परिषद के पिछले दस वर्षों के कार्यों को लेकर कई सवाल उठाये हैं। उन्होंने कहा मेरे कार्यकाल में शहर का सर्वांगीण विकास हुआ जो किसी से छिपा नहीं है। मिनी स्टेडियम, बस स्टैंड प्रतिक्षालय और सांस्कृतिक भवन के साथ ही नाली और सड़क का जाल बिछाया गया है जिसका लाभ आज भी यहां के नागरिकों को मिल रहा है। हमने सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के साथ शहर में विकास को नई गति प्रदान की थी, लेकिन निकाय में सत्ता परिवर्तन के बाद पिछले दस वर्षों में नगर में विकास का ग्राफ तेजी से नीचे गिरा है।पूर्व नपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा ने नपा मनेंद्रगढ़ में वर्तमान परिषद को आकंड भ्रष्टाचार में डूबा बताते हुए कहां की रोड के ऊपर रोड, राष्ट्रीय राजमार्ग की नाली के बाजू में करीब 17 से 18 लख रुपए की नाली का निर्माण कराया गया बाद में करीब 11 लाख रुपए स्लैब में पानी की तरह पैसे बहाए गए हैं। वही चेकर टाइल्स में भी लाखों रुपए खर्च किए गए हैं। इंटकवेल के लिए खरीदा गया लाखों का जनरेटर लोड नहीं उठाने की वजह से जलप्रदाय गृह में पड़ा हुआ है। महानगरों की तर्ज पर नगर में मेरे कार्यकाल में एक करोड़ 11 लाख की लागत से स्वीमिंग पूल का निर्माण कार्य आरंभ कराया गया था। निकाय में सत्ता परिवर्तन के बाद पूर्व नपाध्यक्ष राजकुमार केशरवानी के कार्यकाल में 50 लाख रुपए स्वीमिंग पूल हेतु और मंजूर हुए लेकिन 10 वर्ष बाद भी आज तक स्वीमिंग पूल का कार्य पूरा नहीं हो सका है। वार्ड क्रमांक 4 में हमारे कार्यकाल में निर्मित मंगल भवन आज तक शुरू नहीं किया जा सका है। श्री पटवा ने आगे कहा कि आगामी नगरीय निकाय चुनाव में हमारी सरकार बनती है तो शहर में ठप पड़े विकास कार्यों को नए सिरे से गति प्रदान की जाएगी।

वहीं टिकट मिलने की बात पर कहा कि हमारा संगठन तय करेगा मैं भी टिकट के लिए दावेदारी करूंगा अगर संगठन उस लायक समझेगी तो मैं चुनाव ज़रूर लडूंगा हमारे यहां संगठन से बड़ा कोई नहीं होता। यदि मैं इस बार नगरपालिका अध्यक्ष चुन कर आता हूं तो नगरपालिका मनेंद्रगढ़ में हुए भ्रष्टाचार की जांच करवाऊंगा वही हमने जो घोषणा कि है वो 3 वर्ष में पूरा होगा।



