मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर

पूर्व केन्द्रीय मंत्री व विधायक रेणुका सिंह ने नगर पंचायत खोंगापानी में दो करोड़ 77 लाख रुपये का किया भूमिपूजन।

विधायक रेणुका सिंह ने वाहन चालकों को किया हेलमेट वितरण।

एंकर:- जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ शहर के अंतर्गत आने वाले नगर पंचायत खोंगापानी में भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री व भरतपुर सोनहत रेणुका सिंह ने नगर पंचायत खोंगापानी के विभिन्न 15 वार्डों में दो करोड़ 77 लाख रुपए की लागत से निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया साथ ही नगर के अंदर मोटरसाइकिल चालकों को विधायक रेणुका सिंह ने हेलमेट वितरण किया। रेणुका सिंह ने कहा शहर में बहुत सारे सड़क दुर्घटना हो रहें जिसमें हेलमेट न पहनने की वजह से लोगों की मौत हो जाती है। जिसको देखते हुए रेणुका सिंह ने वाहन चालकों को हेलमेट वितरण किया और लोगों से अपील कि की हेलमेट पहन कर ही मोटरसाइकिल चलाये जिससे चालक और उनका परिवार सुरक्षित रहें। कार्यक्रम में अनिल केसरवानी भाजपा जिलाध्यक्ष, धीरेन्द्र विश्वकर्मा अध्यक्ष, तरूण एक्का मुख्य नगरपालिका अधिकारी, वार्डों के पार्षद और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button