मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर

वंदे मातरम गान महोत्सव 25 को।

मनेंद्रगढ़। स्वाधीनता संग्राम में निर्णायक भूमिका निभाने वाले राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” का एकल अभियान की ओर से 25 जनवरी को राम मंदिर प्रांगण में सामूहिक विधिवत गायन किया जाएगा। इस आयोजन के लिए आवश्यक बैठक राम मंदिर में रखी गई। कार्यक्रम में बैठक के संभागीय सदस्य नीरज अग्रवाल एकल अभियान के अध्यक्ष दीपक गुप्ता, सचिव आर डी दीवान, महिला समिति के सक्रिय कार्यकर्ता सीमा सिंह ,संच (केन्द्र) प्रमुख कृष्ण यादव, वरिष्ठ साहित्यकार सतीश उपाध्याय उपस्थित थे। दुर्गम और में सुविधाहीन क्षेत्रों में शिक्षा,राष्ट्रीय भावना एवं जन चेतना जगाने के उद्देश्य से राज्य स्तर पर गठित एकल अभियान की जानकारी देते हुए आर डी दीवान ने बताया कि-जन-जन के कंठ गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर 25 जनवरी को नगर के सभी स्वयंसेवी संस्था, प्रबुद्ध वर्ग,महिला समिति ,शिक्षक, साहित्यकारों को वंदे मातरम के सामूहिक ज्ञान महोत्सव में आमंत्रित हैं। एकल अभियान के छत्तीसगढ़ संभाग के सभी एकल विद्यालयों मनेद्रगढ़, नागपुर, केल्हारी, बचरापोड़ी, सोनहत, रामगढ़, जनकपुर, कटगोड़ी बैकुंठपुर आदि एकल केंद्रों में वंदे मातरम गीत गायन की तैयारी पूरे उत्साह के साथ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button