मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर

गणतंत्र दिवस के परिप्रेक्ष्य में कहानी प्रतियोगिता का आयोजन।

मनेद्रगढ़। राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी के संवर्धन एवं रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से गठित -हिंदी साहित्य भारती एमसीबी जिला इकाई द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभक्ति के पृष्ठभूमि पर आधारित कहानी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। हिंदी साहित्य भारती के संयोजक एवं वरिष्ठ साहित्यकार सतीश उपाध्याय ने बताया कि कहानी 300 शब्दों की और मौलिक होनी चाहिए। कहानी का उचित शीर्षक होना चाहिए कहानी देश भक्ति से ओत-प्रोत एवं शिक्षाप्रद होनी चाहिए। कहानी प्रतियोगिता के अनिवार्य शर्त यह है कि कहानी में , उल्लास, सुबह, तिरंगा, देश , बलिदान, भारत माता, विजय ,नारे, सैल्यूट अपना वतन, खुशहाल शब्दों का उपयोग में होना चाहिए। कहानी प्रतियोगिता का प्रवेश शुल्क 151 रुपए रखा गया है। कहानी भेजने की अंतिम तिथि 24 जनवरी है। कहानी प्रतियोगिता में प्राप्त प्रविष्टियों को वरिष्ठ साहित्यकारों के निर्णय के आधार पर विजेताओं के नाम घोषित किया जाएंगे एवं प्रथम विजेता को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह से हिंदी साहित्य भारती के सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। अपनी प्रविष्टि शुल्क एवं अधिक जानकारी के लिए सतीश उपाध्याय के मो नंबर 9300091 563 या कार्यालय हिंदी साहित्य भारतीय अग्रवाल लाज के पास वार्ड नंबर 10 में संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button