मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर

शिविर में उत्कृष्ट सहभागिता के लिए रामसेवक सम्मानित। 

मनेद्रगढ़। देश के 76 वें गणतंत्र दिवस पर, पतंजलि योग समिति ने राष्ट्र को नमन करते हुए, “स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत “की भावना से काम करने वाले अग्रणीय योग साधक रामसेवक विश्वकर्मा का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। सनातन योग संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए समर्पित पतंजलि योग समिति के वरिष्ठ योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय ने विश्वकर्मा का सम्मान करते हुए कहा कि रामसेवक विश्वकर्मा पतंजलि योग समिति के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में योग के प्रचार प्रसार एवं शिविर के उत्कृष्ट प्रबंधन के लिए निरंतर सक्रिय रूप से सम्मिलित होते हैं, योग को जन-जन तक पहुंचाने में रामसेवक की सेवा अनुकरणीय है। इस अवसर पर अनंता लाल- मोहनलाल फर्म के संचालक राकेश अग्रवाल ( गुल्लू), छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के युवा योग प्रशिक्षक विवेक तिवारी, योग साधिका इरा कर, कविता मंगतानी, सुप्रसिद्ध समाजसेवी का अनीता फरमानिया उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल मनेद्रगढ़ उप संभाग में कार्यरत राम सेवक गुरु निष्ठा एवं देश के लोकतांत्रिक संविधान के प्रति समर्पित पतंजलि योग समिति के सक्रिय सदस्य हैं एवं योग को जन-जन तक पहुंचाने एवं इसके प्रचार प्रसार के लिए निरंतर समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं। पतंजलि योग समिति के योग साधकों ने राम सेवक विश्वकर्मा के सम्मान पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

Related Articles

Back to top button