मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर

खोंगापानी के वार्ड क्रमांक 06 एवं 07 में मतदाताओं को दिया गया ईवीएम का प्रशिक्षण

एमसीबी/ नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से नगर पंचायत खोंगापानी के वार्ड क्रमांक 06 सुभाष वार्ड एवं वार्ड क्रमांक 07 अटल बिहारी बाजपेयी वार्ड की मतदाताओं को ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) की सही उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। यह कार्यक्रम बुद्धू सिंह दफाई की सामुदायिक भवन के पास आयोजित किया गया, जहां ईवीएम मशीन का प्रदर्शन भी किया गया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान मास्टर ट्रेनर ने ईवीएम की कार्यप्रणाली को सरल भाषा में समझाया और मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने यह भी बताया कि मतदाता अपने मताधिकार का सही उपयोग कर निष्पक्ष चुनाव में कैसे योगदान दे सकते हैं।
इस सत्र के दौरान उपस्थित नागरिकों ने मतदान प्रक्रिया से जुड़े अपने संदेहों का समाधान भी प्राप्त किया। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी समेत दोनों वार्ड के अनेक मतदाता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button