मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पीएम श्री शासकीय प्राथमिक विद्यालय चनवारीडांड में महिला शिक्षिकाओं को किया गया सम्मानित

मनेंद्रगढ़। जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ शहर के ग्राम पंचायत चनवारीडांड में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पीएम श्री शासकीय प्राथमिक विद्यालय चनवारीडांड में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विद्यालय की प्रधान पाठिका मरियम बड़ा ने विद्यालय की सभी महिला शिक्षिकाओं और महिला सहायिका को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय में होली स्पेशल थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया साथ ही पेपर क्राफ्टिंग द्वारा बच्चों को पेपर से टोपी, फ्लावर और बास्केट बनाना सिखाया गया। विद्यालय के पूर्व योगा शिक्षक विवेक तिवारी द्वारा सभी महिला शिक्षिकाओं को शाल और मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया गया एवं बच्चों को चॉकलेट वितरित किया गया।

 

Related Articles

Back to top button