मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर

पीएम श्री शासकीय प्राथमिक विद्यालय खैरबना में समर कैंप का हुआ शुभारंभ।

मनेंद्रगढ़। मनेंद्रगढ़ जिला अंतर्गत दूरस्थ अंचल ग्रामीण क्षेत्र में संचालित पीएम श्री शासकीय प्राथमिक विद्यालय खैरबना मे दिनांक 19 मई से 10दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ किया गया। जिसमें संकुल समन्वयक मनीष यादव हाई स्कूल बरकेला के व्याख्याता अंजू लता चक्रधारी, प्रधान पाठक राजू अहीर, सहायक शिक्षक संध्या वस्त्राकर, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व सदस्य स्वीपर, सहायिका बच्चे उपस्थित थे। सर्व प्रथम मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर समर कैंप का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष के द्वारा किया गया समर कैंप में बच्चों को अंजू लता चक्रधारी मैडम के द्वारा अंग्रेजी के सामान्य ज्ञान, संध्या वस्त्राकर मैडम के द्वारा समर कैंप की उपयोगिता एवं अन्य जानकारी दी गई। मनीष यादव ने बच्चों से बातचीत करते हुए उनके नाम, माता पिता का नाम, कक्षा आदि के विषय मे जानकारी ली गई। प्रधान पाठक जी के द्वारा समर कैंप पर की जाने वाली अन्य गतिविधियों के विषय पर विस्तृत चर्चा किया गया। तत्पश्चात बुधलाल के द्वारा कंप्यूटर की बेसिक जानकारी दी गई। बच्चे समर कैंप में आकर बहुत अति उत्सुक एवं खुश नजर आए। अंत में बच्चों को नाश्ता कराया गया एवं अगले दिन की गतिविधि से अवगत कराया गया। समर कैंप मे की गई गतिविधि का वीडियो ग्राफी किया गया। अंत में संस्था प्रमुख द्वारा सभी बच्चों सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रथम दिवस का समर कैंप का समापन किया गया।

Related Articles

Back to top button