मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वन विभाग ने किए पौधे वितरित।

घर पर फ्री डिलीवरी कर रहे फलदार पौधे।

एमसीबी। जिले के वन परिक्षेत्र केल्हारी में हरियाली बिखेरने वन विभाग ने निशुल्क पौधा वितरण शुरू कर दिया है। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्रभारी रेंजर रघुराज सिंह के नेतृत्व में केल्हारी वन परिक्षेत्र अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में पौधा वितरण किया गया।
इस अवसर पर केल्हारी रेंजर ने कहा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वन विभाग पौधा वितरण कर रही है।हमारे पास विभिन्न प्रकार के फलदार पौधे उपलब्ध हैं, जैसे अमरूद, आम कटहल आदि। वन विभाग द्वारा लोगों को निशुल्क फलदार पौधे वितरित किए जा रहे हैं। निःशुल्क पौधा पाने के लिए आम जनों को वन विभाग के कार्यालय तक आने की आवश्यकता भी नहीं है, क्योंकि वन विभाग घर पहुंच उपलब्ध करा रही है। वन विभाग की कोशिश है हर घर तक पौधा पहुंचे, अगर कोई भी ग्रामीण पौधा लगाने का इच्छुक है और उसे पौधा नहीं मिला है तो हमारे वन परिक्षेत्र केल्हारी कार्यालय से प्राप्त कर सकता है।
इस पौधा वितरण अभियान में वन परिक्षेत्र अधिकारी केल्हारी रघुराज सिंह, उपवन क्षेत्रपाल केल्हारी रामविलास राम, उपवन क्षेत्रपाल तिलोखन राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, वनपाल तिलोखन रामटहल बैगा, वनरक्षक जीवन एक्का, कमलेश कुमार पैकरा, अमरजीत, निरंजन का सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button