मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर

मनेंद्रगढ़ में भालू के विचरण से नागरिक हो रहे परेशान

मनेंद्रगढ़। जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ के वार्ड नंबर 1 लोको कॉलोनी में भालू का आतंक फैला हुआ है। पिछले कुछ दिनों से भालू लगातार इस इलाके में विचरण कर रहा है और कई घरों में घुसने की कोशिश कर चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भालू की मौजूदगी से उनके परिवार की सुरक्षा खतरे में है। उन्होंने वन विभाग से मांग की है कि भालू को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर ले जाया जाए वही वन अमला को सूचना के बाद भी भालू को पकड़ने में नाकाम रही है। वही ग्रामीण क्षेत्रों में भालू ने एक मासुम पर हमला कर चुका है जिससे कारण क्षेत्र में डर का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button