मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर

आईटीआई प्रवेश प्रक्रिया 2025-26 पुनः शुरू, 16 अगस्त तक भरे जाएंगे ऑनलाइन आवेदन

एमसीबी/ संचालनालय, रोजगार एवं प्रशिक्षण, नवा रायपुर अटल नगर, छत्तीसगढ़ के अंतर्गत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पुनः ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 अगस्त से प्रारंभ हो रही है, जो कि 16 अगस्त 2025 तक जारी रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी केवल आधिकारिक वेबसाइट https://cgiti.admissions.nic.in/ के माध्यम से ही आवेदन कर सकेंगे। विस्तृत जानकारी के लिए मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में संचालित आईटीआई जनकपुर, मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी, खड़गंवा या निकटतम औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है। संचालनालय द्वारा यह पूरी प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन रखी गई है तथा प्रवेश से संबंधित सभी दिशा-निर्देश और नियम वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका में प्रकाशित किए गए हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पूर्व प्रवेश विवरणिका को ध्यानपूर्वक पढ़ें, जिससे किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके। प्रवेश से संबंधित आवश्यक जानकारी या सहायता हेतु आवेदक निकटतम औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था से संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button