अपराधमनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर

मनेंद्रगढ़ पुलिस ने चाकूबाजी की घटना के 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक आरोपी फरार।

मनेंद्रगढ़। जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ शहर में शुक्रवार की रात में चाकूबाजी की एक गंभीर घटना घटित हुई थी, जिसमें कारण राठौर की मृत्यु हो गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी एवं भय का वातावरण निर्मित हो गया था। घटना के पश्चात पुलिस अधीक्षक घटना स्थल पर पहुंचकर संपूर्ण घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए फरार आरोपियों को पकड़ने हेतु सख्त निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष टीम का गठन कर त्वरित कार्यवाही की गई। सतत् प्रयास, तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने हत्या के इस जघन्य प्रकरण का पर्दाफाश करते हुए इस पूरे प्रकरण में अभी तक 09 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें 02 अपचारी बालक है 01 आरोपी फरार हैं।  घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार चाकू बरामद किया गया है। इस संबंध में थाना मनेंद्रगढ़ में अपराध क्रमांक 150/2025, धारा 103(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हत्या जैसे जघन्य अपराधों में संलिप्त असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा तथा जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस की कार्रवाई सतत् जारी रहेगी। उन्होंने नागरिकों से अपील कि है की किसी भी प्रकार की आपराधिक अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, जिससे अपराधियों के विरुद्ध समय रहते कठोर कार्रवाई की जा सके और क्षेत्र में अमन-शांति कायम रहे। कार्रवाई में निरीक्षक दीपेश सैनी, उप निरी. सुनील तिवारी, सउनि राकेश शर्मा, सउनि किशन चौहान, प्र.आर. संतोष सिंह, रवि शर्मा, नीरज पढ़ियार, राकेश शमी, सुनील रजक, आर. मंगल मूर्ति, उत्तरा कश्यप, प्रदीप लकड़ा, रोशन उके, परमीत सिंह, शाहबाज अंसारी, साइबर सेल से प्र.आर. पुष्कल सिन्हा, आर. जितेन्द्र ठाकुर भूपेंद्र यादव, राकेश तिवारी शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button