एसडीएम कार्यालय में पदस्थ बाबू पर भालू ने किया हमला, क्षेत्र में दहशत का माहौल

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ नगर पालिका इलाके में बीते 15 दिनों से लगातार भालू के विचरण से इलाके में दहशत का माहौल था बावजूद इसके वन विभाग के द्वारा किसी भी प्रकार की कोई पहल नही की गई नतीजा मनेन्द्रगढ़ SDM कार्यालय में पदस्थ बाबू पर भालू ने हमला किया, जिसमें बाबू गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। SDM ने घायल बाबू का हाल जानने के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया। इस घटना के बाद वन विभाग ने इलाके की घेराबंदी की और भालू को पकड़ने के लिए दल बल के साथ पिंजरा लाया गया है कुछ दिन पहले भी एक भालू को वन विभाग ने पकड़ा है जिसे बिहारपुर के जंगलों में छोड़ा गया वही यह भालू रियासी इलाके में है और एक बाड़ी में अपने दो शावकों के साथ है। सुबह से ही भालू को पकड़ने के लिए असफल प्रयास किया जा चुका है लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। यह पूरा मामला मनेन्द्रगढ़ वन परिक्षेत्र के वार्ड क्रमांक 14 का है।



