भालू पकड़ने में वन विभाग नाकाम, कांग्रेस जिला प्रवक्ता ने भालू से बचाव के लिए लगाए पोस्टर

मनेंद्रगढ़। शहर और आसपास के इलाकों में लगातार भालुओं की आमद और हमले की घटनाएँ सामने आ रही हैं। यह गंभीर स्थिति जंगलों की अवैध कटाई और वन विभाग की लापरवाही के कारण उत्पन्न हुई है। नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ा यह विषय उपेक्षित पड़ा है और विशेषकर डीएफओ मनीष कश्यप पूरी तरह उदासीन बने हुए हैं। वन विभाग की निष्क्रियता और जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के चलते लोगों की जान खतरे में है। स्थिति यह है कि वन विभाग न तो फोन रिसीव करता है और न ही कार्यालय आने वाले आम नागरिकों व पत्रकारों की बात सुनते है इतने हमले होने के बाद भी आज तक भालू को वन विभाग रेस्क्यू कर जंगलों में नहीं पहुंचा पा रहा है। जनहित में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सौरव मिश्रा ने शहर के चौक-चौराहों पर पोस्टर लगवाकर नागरिकों को सचेत किया है। इन पोस्टरों के माध्यम से उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि शाम ढलने के बाद अंधेरी व सुनसान जगहों पर अनावश्यक न निकलें, दरवाजे-खिड़कियाँ बंद रखें, बच्चों व बुजुर्गों को घर के भीतर सुरक्षित रखें, भालुओं से दूरी बनाए रखें, फोटो वीडियो लेने या उन्हें उकसाने का प्रयास न करें, खुले में भोजन सामग्री न डालें, भालू दिखने पर दौड़ें नहीं, शांति बनाए रखें, शोरगुल करने या भालू को पकड़ने की कोशिश बिल्कुल न करें, तत्काल पुलिस, नगर पालिका या प्रशासन को सूचना दें। कांग्रेस प्रवक्ता सौरव मिश्रा ने पोस्टर के माध्यम से आरोप लगाया है कि वन विभाग के अधिकारी भालुओं को नियंत्रित करने में पूरी तरह नाकाम साबित हुए हैं और सरकारी जिम्मेदारी निभाने के बजाय वन विभाग के मुखिया वन मंडलाधिकारी मनीष कश्यप फॉसिल पार्क, ट्री गार्ड, अवैध वनों की कटाई एवं तस्करी, सहित CEA एवं अन्य मदो के शासकीय पैसों के कार्यों को निपटाने में व्यस्थ है इसलिए नागरिकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी उनकी खुद की ही है मिश्रा ने पोस्टर में लिखा कि वन विभाग के डी एफ ओ को भूल कर भी फोन ना करे क्योंकि वो कुछ नहीं कर पा रहे है इसके साथ ही फोन करने पर फोन नहीं उठाते है और उनके ऑफिस में जाने से जब सत्ता में बैठे राजनीतिक व्यक्ति और पत्रकारों से दुर्व्यवहार करते है तो आम जनता के साथ क्या ही करेंगे आप खुद समझ लीजिए। इस दौरान एन एस यू आई के जिला अध्यक्ष कासिम अंसारी, युवा कांग्रेस भरतपुर सोनहत विधानसभा अध्यक्ष मोती सिंह, ईरशाद अंसारी, आशीष चौधरी, संजय, रुद्र, किस्मत राहुल, सहित अन्य कई कांग्रेसी मौजूद रहे।



