चिरमिरी ओपन कास्ट माइंस में हुआ दर्दनाक हादसा, आठ मजदूर हुए गंभीर रूप से घायल

चिरमिरी। एमसीबी जिले के चिरमिरी ओपन कास्ट माइंस में ब्लास्ट होने से लगभग 8 मजदूर घायल हो गए, जिनमें महिला मजदूर भी शामिल हैं। घायलों का इलाज एसईसीएल रीजनल अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि गर्मी के कारण ब्लास्ट हुआ, जो बारूद बिछाकर कोयला उत्खनन के लिए किया जाता है। घटना के बाद अस्पताल में तनावपूर्ण माहौल है। वही बात ब्लास्ट की करे तो एक सप्ताह में दूसरी बड़ी घटना हुई है जहाँ SECL की बड़ी लापरवाही सामने आई है इससे पहले हेवी ब्लास्ट से पास से गुजर रहे कार छतिग्रस्त हुआ था वही आज की ब्लास्ट से मंजर काफी खौफनाक था आस पास पूरी तरह से धुवा ही धुवा था बड़े बड़े पत्थर टूट कर बिखर गए इतना भयानक ब्लास्ट जो कि खदान में काम करने वाले मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए है। फ़िलहाल स्थानीय लोगो की मदद से सभी को अस्पताल भेजा गया है। गनीमत है कि बड़ा हादसा छोटे में टल गया जान माल का नुकसान नहीं हुआ। ब्लास्ट की घटना क्यों और कैसे हुआ यह जांच का विषय है। काम कर रहे मजदूर का कहना है की अचानक ब्लास्ट की आवाज आयी बड़े बड़े पत्थर गिरने लगे पत्थर से गाड़ी भी दब गई कुछ समझ में नहीं आया। वही श्रमिक नेता का कहना है की कहीं ना कहीं प्रबंधन की लापरवाही के कारण ब्लास्ट की घटना हुई होगी। बताया जा रहा है की ब्लास्टिंग की तैयारी किया जा रहा था पर ब्लास्टिंग से पहले ही अपने आप ब्लास्ट हो गया करण बताया जा रहा है की आग लगने से जहा बारूद बिछाया गया था वहा का जमीन गर्म होने से ब्लास्ट हूआ होगा। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही एसईसीएल मुख्य महाप्रबंधक अशोक कुमार चिरमिरी नगर निगम के महापौर रामनरेश राय और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल अस्पताल में पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर हाल-चाल जाना।



