मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर

नवजात शिशु का तैरता मिला शव, गांव में मचा हड़कंप 

एमसीबी। मनेन्द्रगढ़ जिले के ग्राम पंचायत ताराबहरा स्थित केवाई नदी में एक नवजात शिशु का शव तैरता हुआ मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि कुछ ग्रामीण नदी में मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान उन्हें नदी में नवजात बच्चे का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। मामला केल्हारी थाना क्षेत्र का है। वही ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल जिला पंचायत सदस्य अनिता सिंह और सरपंच को दी। जिला पंचायत सदस्य की सूचना के आधार पर केल्हारी पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची बच्चें को पानी फेके जाने की आशंका है फिलहाल पुलिस ने मृत नवजात को अपने कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button