लिटिल मिलेनियम और अलास्का पब्लिक स्कूल के नन्हें-मुन्हें विद्यार्थियों ने किया रेलवे स्टेशन मनेन्द्रगढ़ का शैक्षिक भ्रमण

मनेन्द्रगढ़ – लिटिल मिलेनियम एवं अलास्का पब्लिक स्कूल मनेन्द्रगढ़ के नन्हें-मुन्हें विद्यार्थियों को शैक्षिक भ्रमण के अंतर्गत रेलवे स्टेशन मनेन्द्रगढ़ ले जाया गया। इस भ्रमण में बच्चों का स्वागत मुख्य स्टेशन प्रबंधक एस. के. निर्मल, रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक बी. के. चौधरी एवं कमर्शियल कम टिकट क्लर्क आशीष राठौर ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत में टिकट क्लर्क आशीष राठौर ने बच्चों को टिकट काउंटर की विभिन्न प्रक्रियाओं से अवगत कराया और यात्रा के दौरान टिकट अवश्य लेने तथा स्टेशन पर टिकट लेकर ही प्रवेश करने की सलाह दी। इसके पश्चात निरीक्षक बी. के. चौधरी ने रेलवे से जुड़ी सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि बिना टिकट यात्रा करना, पैदल पटरी पार करना या अनावश्यक रूप से ट्रेन की इमरजेंसी चेन खींचना दंडनीय अपराध है, जिसके लिए विभिन्न धाराओं के तहत सजा का प्रावधान है। साथ ही, उन्होंने बच्चों को स्टेशन पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए कूड़ेदान का उपयोग करने की समझाइश भी दी। मुख्य स्टेशन प्रबंधक एस. के. निर्मल ने बच्चों को ट्रेन संचालन प्रणाली के बारे में रोचक जानकारी दी। उन्होंने समझाया कि किस प्रकार ट्रेन को स्टेशन पर उपलब्ध खाली लाइन में लाया जाता है और कैसे संकेत प्रणाली के माध्यम से गाड़ियों के आगमन व प्रस्थान को नियंत्रित किया जाता है। साथ ही, मालगाड़ी और यात्री ट्रेन में अंतर भी बताया गया। इस शैक्षिक भ्रमण को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। स्कूल संचालक मो. फिरोज एवं बच्चों की ओर से अतिथि अधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के समापन पर निरीक्षक ने सभी बच्चों को चॉकलेट वितरित कर उन्हें खुशी प्रदान की गई। यह आयोजन बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक एवं यादगार साबित हुआ। इस आयोजन की सफलता में विजय विश्वकर्मा, ऋचा अग्रवाल, इलियास खान, शहाबुद्दीन अंसारी, स्मृति गुप्ता, निशी विश्वकर्मा, नेहा यादव, तेजस्वानी नामदेव, तसलीम मंसूरी, नंदनी विश्वकर्मा, अनामिका आइंद, श्रद्धा साव, विमला दाहिया, आयशा खातून, जागृति, साक्षी सिंह, निकुंज गोयल, सुप्रिया साहू, शांति जायसवाल का योगदान सराहनीय रहा।



