रायपुर साहित्य महोत्सव में एमसीबी जिले से सतीश उपाध्याय ने किया जिले का प्रतिनिधित्व

मनेद्रगढ़। एमसीबी जिले के प्रतिष्ठित एवं वरिष्ठ साहित्यकार सतीश उपाध्याय ने पुरखौती मुक्तांगन परिसर नया रायपुर में आयोजित रायपुर साहित्य महोत्सव 2026 में जिले से प्रतिनिधित्व किया। साहित्य महोत्सव की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह थे। साहित्य महोत्सव रायपुर में तीन दिवस तक अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित कर लौटे साहित्यकार सतीश उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती ने हिंदी साहित्य को अनेक महान पुरोधा प्रदान किए हैं। उपाध्याय ने पंडित लोचन प्रसाद पांडे, पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी और गजानन माधव मुक्तिबोध जैसे साहित्यकारों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी स्मृतियों को सहेजना हमारी सांस्कृतिक जिम्मेदारी है। साहित्य महोत्सव में देश भर के 118 साहित्यकार 42 सत्रों में विचार विमर्श किये। रायपुर साहित्य उत्सव 2026 को सांस्कृतिक चेतना का सशक्त माध्यम बताते हुए सतीश उपाध्याय ने विनोद कुमार शुक्ला श्यामलाल चतुर्वेदी लाल जगदलपुरी और अनिरुद्ध नीरव जैसे महान साहित्यकारों को समर्पित साहित्य मंडप के परंपरा पर प्रसन्नता व्यक्त की उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ के संस्कृति और साहित्य को इस आयोजन से वैश्विक पहचान मिली है। साहित्य महोत्सव में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की स्मृति में आयोजित काव्य पाठ कार्यक्रम की भी उन्होंने प्रशंसा की। एमसीबी जिले से सतीश उपाध्याय ने साहित्य के विभिन्न क्षेत्रों में अपने सहभागिता दर्ज कराते हुए समकालीन साहित्य संस्कृति लोकतंत्र और समाज से जुड़े विषयों पर विचार साझा किया ।कार्यक्रम के दौरान साहित्य प्रेमियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही और विशेष रूप से युवा वर्ग की सक्रियत भागीदारी देखने को मिली। श्री उपाध्याय ने रायपुर सहित्य उत्सव 2026 को साहित्य संवाद ,विचारों के आदान-प्रदान और सांस्कृतिक चेतना के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।



