मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर

एमसीबी जिले में खनिज विभाग ने की कार्यवाही, एक चैन माउंटेन मशीन, हाइवा समेत चार ट्रैक्टर किये जब्त

मनेंद्रगढ़। जिले मे रेत उत्तख़नन के लगातार शिकायतो पर खनिज विभाग द्वारा शुक्रवार की रात ग्राम पंचायत हरचौका तहसील भरतपुर के मवई नदी मे स्वीकृत रेत खदान का औचक निरीक्षण किया गया जहाँ पर्यावरणीय नियमों के विपरीत खनन कार्य में प्रयुक्त एक चैन माउंटेन मशीन व एक रेत से भरे हाइवा को मौक़े पर जब्त कर सीज किया गया साथ ही साथ सिरौली,चिउंटीमार में रेत के अवैध उत्खनन परिवहन मे संलिप्त चार ट्रैक्टर वाहन के मालिकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। सभी वाहनो के वाहन मालिकों के विरुद्ध खान और खनिज ( विकास और विनियमन ) अधिनियम 1957 की धारा 21(1), (5) एवं 23(क)के तहत् कार्यवाही की गई। चार ट्रैक्टर वाहनो को कलेक्ट्रेट परिषर मे सुरक्षार्थ खड़ा किया गया है।कार्यवाही में खनिज अधिकारी दयानन्द तिग्गा, खनिज सिपाही राजकुमार यादव एवं अन्य स्टॉफ शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button