Chhattisgarh

चिरमिरी की होनहार बेटी माही गुप्ता ने MBBS प्रवेश परीक्षा में 530 अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

एमसीबी। चिरमिरी के बड़ी बाजार क्षेत्र की होनहार छात्रा माही गुप्ता ने MBBS प्रवेश परीक्षा में 530 अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। माही की सफलता पर स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल उनके बड़ी बाजार स्थित निवास पहुंचे और उन्हें पुष्पगुच्छ एवं शुभकामनाएं देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने माही गुप्ता को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, लगन और समर्पण ने यह साबित कर दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और निरंतर प्रयास किए जाएं तो सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने कहा कि माही की उपलब्धि केवल उनके परिवार की नहीं, बल्कि पूरे चिरमिरी क्षेत्र और प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। विधायक ने कहा कि माही जैसे प्रतिभाशाली विद्यार्थी समाज के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बनते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि माही भविष्य में एक कुशल एवं संवेदनशील चिकित्सक बनकर समाज और देश की सेवा करेंगी।उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि माही गुप्ता जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर नई सफलताएं प्राप्त करें तथा अपने माता-पिता, क्षेत्र और देश का नाम रोशन करती रहें। माही गुप्ता की इस सफलता पर उनके परिजनों, शिक्षकों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button