पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला चनवारीडांड में 76वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया l

मनेंद्रगढ़। जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ शहर के अंतर्गत आने वाला पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला चनवारीडांड में रविवार को 76वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। तत्- पश्चात शिक्षकों के द्वारा बच्चों को गणतंत्र दिवस के महत्ता के बारे में बताया गया। नन्हे मुन्हें बच्चों के द्वारा देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ संकुल प्रभारी लूसी टोप्पो ,माध्यमिक शाला प्रधान पाठक अपर्णा चक्रवर्ती, एवं पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला की प्रधान पाठिका मरियम बड़ा द्वारा किया गया। मंच का संचालन ज्योतिमाला सिन्हा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में सरपंच गौरी सिंह ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र और शील्ड से सम्मानित किया। कार्यक्रम में शाला के सभी शिक्षक उपस्थित थे।



