मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर
पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे पूर्व विधायक गुलाब कमरों

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले के वन मंडल मनेंद्रगढ़ के अंतर्गत आने वाले वन परिक्षेत्र केल्हारी में पिछले कुछ दिनों से 12 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। बीती रात ग्राम पंचायत कछौड़ टावरपारा मे हाथियों के हमले से एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूर्व विधायक गुलाब कमरों पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने बताया कि 12 हाथियों के दल ने उत्पात मचाया है। हाथियों ने मकान और फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है वन विभाग ने न तो पहले मुनादी कराई न ही ट्रैकिंग की व्यवस्था की और न ही हाथियों के मूवमेंट की जानकारी ग्रामीणों से साझा की। घटना लगभग रात 12 बजे के बीच घटी जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने फोन कर वन विभाग को दी। वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सुबह 4 बजे घटनास्थल पर पहुंचे।




