मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर

गौ विज्ञान परीक्षा के टॉपर विद्यार्थी सम्मानित। 

मनेद्रगढ़। छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति द्वारा प्रायोजित गौ विज्ञान परीक्षा में विद्यालय के टॉपर विद्यार्थियों को परीक्षा प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा के निर्देशन में बुंदेली के सरपंच आनंद कुमार भगत द्वारा सम्मानित किया गया। संपूर्ण छत्तीसगढ़ में संचालित गौ विज्ञान परीक्षा का संचालन मनेद्रगढ़ विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में भी किया गया था। माध्यमिक शाला बुंदेली की छात्रा रानी कक्षा सातवीं, सुहाना कक्षा छठवीं और साक्षी कक्षा आठवीं को सरपंच आनंद कुमार भगत ने सम्मानित किया ।इस अवसर पर भूतपूर्व सरपंच संतोषी बाई प्राचार्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुंदेली अयूब लाल, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य एवं लोक कलाकार भगत बाबू उपस्थित थे ।कार्यक्रम का संचालन माध्यमिक शाला के शिक्षक बी आर शर्मा ने किया।

Related Articles

Back to top button