मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर

एंटी करप्शन ब्यूरो ने सब-इंजीनियर को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार 

मनेंद्रगढ़। जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में गुरुवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) के एक सब-इंजीनियर को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।  अंबिकापुर ACB टीम ने मनेंद्रगढ़ में दबिश देकर सब-इंजीनियर को 21 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। ACB की टीम फिलहाल मौके पर मौजूद है और पूरी जांच रेस्ट हाउस कमरा नंबर 2 में चल रही है। बताया जा रहा है कि यह रिश्वत किसी कार्य संबंधी भुगतान के एवज में ली जा रही थी। रिश्वतखोरी के खिलाफ ACB की यह मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button