मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर

पुलवामा आतंकी हमलें में शहीद जवानों को छ.ग श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ ने दी श्रद्धांजलि।

मनेंद्रगढ़। जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ खेडिया तिराहे पर शुक्रवार की शाम पुलवामा आतंकी हमलें में शहीद जवानों को छ.ग श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ ने कैंडल जलाकर दो मिनट का मौन रखकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। 14 फरवरी की शाम करीब 3.30 बजे के आस – पास आतंकवादियों द्वारा सेना के जांबाज सिपाहियों से भरी बस को टारगेट कर जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में कार में भरी (R.D.X)के माध्यम से टक्कर लगा धमाका कर लगभग 40 जवानों को शहिद कर दिया गया था। यह अब का देश का सबसे बड़ा हमला रहा जिसमें इतने सारे जवानों  को अपनी आहूति देनी पड़ी वहीं उक्त संबंध में 14 फरवरी को शहीद जवानों की पुण्यतिथि पर छ.ग श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ जिला अध्यक्ष एमसीबी राजकुमार केसरवानी के नेतृत्व में खेडिया तिराहा के समीप शहीद जवानों को याद कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 02 मिनट का मौन‌ धारण कर कैंडल जला अपनी स्वदेना व्यक्त कर उक्त घटना में शहिद हुए जवानो की कुर्बानी को याद‌ किया गया वहीं समापन दौरान भारत माता की जय,वीर‌ जवानों का बलिदान याद‌ रखेगा हिंदुस्तान जैसे नारे लगाए गये। जिस दौरान छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के पदाधिकारियों सहित आम नागरिक उपस्थित रहे।तत्पश्चात उक्त श्रद्धांजलि कार्यक्रम में आये हुए नागरिकों सहित पत्रकार बंधुओ ने अपनी अपनी श्रद्धांजलि कैंडल जलाकर दी। इस दौरान छ.ग श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ जिला अध्यक्ष एमसीबी राजकुमार केसरवानी,पूर्व नपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा,जिला संरक्षक सुरेश मिनोचा, ब्लाक अध्यक्ष किशन शाह, ब्लाक उपाध्यक्ष यीशै दास, प्रवीण दत्ता, राजेश साहू, गोपाल रैकवार, बद्री प्रसाद बारी,गोपी ,अशोक कुजूर, भगवान दास,  एवं आम जन मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button