मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर
एमसीबी जिले में मनाया गया जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम, उत्सव में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

मनेंद्रगढ़। नए शिक्षण सत्र के पहले दिन एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल शामिल हुए उन्होंने छोटे छोटे बच्चो को तिलक लगाकर मिठाई खिलाई और स्कूल बैग पुस्तकें भेंटकर बच्चों का स्वागत किया और उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में कलेक्टर डी. राहुल वेंकट, जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा सहित जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, जिला पंचायत यशवंती सिंह, अध्यक्ष रीमा यादव, नगर पंचायत खोंगापानी अध्यक्ष लालित रामा यादव अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि छोटे-छोटे बच्चे का विद्यालय की ओर पहला सफर, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक नई शुरुआत है।



