मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर

कांग्रेस का होली मिलन समारोह, नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दिया एकता और भाईचारे का संदेश

मनेंद्रगढ़। मनेंद्रगढ़ स्थित सर्कस ग्राउंड के पीछे भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस परिवार के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित होकर आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ होली का पर्व मनाया।कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पूरे आयोजन में उत्साह और उमंग का वातावरण रहा तथा सभी ने समाज में प्रेम, एकता और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का त्योहार प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज और संगठन को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार हमेशा समाज में एकता, सद्भाव और जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य करता रहा है और आगे भी करता रहेगा।कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजेश साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश सिंह इंदिरा सेंगर, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, जिला महामंत्री शरण सिंह, रफीक मेमन, पूनम सिंह, अनीत दुबे, ध्रुपद चौहान, व्यंकटेश सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ ग्रामीण के अध्यक्ष रामनरेश पटेल, खड़गवां अध्यक्ष युधिष्ठिर कमरो, ब्लॉक अध्यक्ष सौरव मिश्रा सहित अन्य कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button