मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर

13 मार्च को किसानों के खाते में आएगी पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त 

मनेंद्रगढ़। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के पात्र किसानों के लिए हर्ष का विषय है कि योजना की 22वीं किस्त आगामी 13 मार्च को जारी की जाएगी। उप-संचालक ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा असम के गुवाहाटी से शाम 5 बजे देश भर के करोड़ों किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से राशि का हस्तांतरण किया जाएगा। जिले के करीब 28,145 पात्र किसानों के बैंक खातों में सीधे 2,000 रूपये की किस्त जमा की जाएगी। जिले के लिए कुल 5.65 करोड़ की राशि आवंटित की गई है।

पीएम किसान उत्सव दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा दिन

भारत सरकार के निर्देशानुसार इस अवसर को जिले में पीएम किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान ग्राम पंचायत स्तर पर फार्मर्स मीट (किसान गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जहाँ प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा।

उप-संचालक की किसानों से अपील

उप-संचालक कृषि ने जिले के सभी लाभार्थी किसानों से आग्रह किया है कि वे निम्नलिखित कार्यों को तत्काल पूर्ण कर लें ताकि किस्त मिलने में कोई तकनीकी बाधा न आए

ई-केवाईसी जिन किसानों का केवाईसी लंबित है, वे इसे तुरंत पूरा करें। आधार सीडिंग अपने बैंक खाते को आधार से लिंक और डीबीटी इनेबल कराएं। फार्मर आईडी एग्रीस्टैक पोर्टल पर अपनी फार्मर आईडी बनवाएं। किसान इन कार्यों के लिए अपने नजदीकी लोक सेवा केंद्र किसान चॉइस सेंटर या विकासखंड के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। विभाग का लक्ष्य है कि जिले का कोई भी पात्र किसान तकनीकी कारणों से इस लाभ से वंचित न रहे।

Related Articles

Back to top button