कार और बाइक की हुई जोरदार टक्कर, एक की मौत तीन घायल।

मनेंद्रगढ़। जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ गोपाल शीतगृह के सामने नेशनल हाईवे क्रमांक 43 पर शनिवार की रात कार और मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर हो गई। सड़क दुर्घटना में बाइक में सवार एक 19 वर्षीय युवती की मौके पर मौत हो गई वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। शनिवार की रात डेढ़ बजे मृतिका दीपिका पिता सोहनलाल, मुस्कान पिता मुकेश, चांदनी पिता मुकेश, सुमित मिश्रा पिता सुशील मिश्रा, एक बाइक में चार लोग सवार होकर सिद्ध बाबा की ओर जा रहे थे वहीं दूसरी ओर से वाहन क्रमांक CG 15 CR 7399 कार आ रही थी जहां गोपाल शीत ग्रह के सामने कार और मोटरसाइकिल बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से चारों बाइक सवार को मनेंद्रगढ़ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां इलाज के दौरान 19 वर्षीय दीपिका की मौत हो गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।




