मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर

कृषि विस्तार अधिकारियों की लंबित मांगों पर सरकार से टकराव तेज

मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों एवं कृषि विकास अधिकारियों की लंबित मांगों को लेकर सरकार को कड़ा संदेश दिया है। संघ ने कहा है कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की राह अपनाने के लिए बाध्य होंगे। प्रांतीय कार्यालयीन सचिव दीपक कुमार साहू ने कहा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों एवं कृषि विकास अधिकारियों की मांगें वर्षों से लंबित हैं। सरकार ने कई बार वादे किए, लेकिन आज तक अमल नहीं हुआ। अब वक्त आ गया है कि सरकार इन मांगों का गंभीरता से समाधान करे। यदि समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया तो अधिकारी मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।

सरकार से तत्काल पहल की उम्मीद

संघ ने उम्मीद जताई है कि राज्य सरकार कृषि स्नातक अधिकारियों की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करेगी और जल्द ही ठोस पहल करेगी, ताकि प्रदेश के कृषि विकास कार्य प्रभावित न हों।

Related Articles

Back to top button