गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही

ग्राम पंचायत बंधी अनोखा कारनामा, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की जगह उनके घर के सदस्यों ने ली शपथ।

शपथ दिलाने वाले अधिकारी भी इस बात से रहे बेखबर।

रविशंकर कैवर्त रिपोर्टर मरवाही। नगर पालिका पेंड्रा के समीप स्थित ग्राम पंचायत बंधी जो कि पंचायत चुनाव से ही चर्चा का विषय बना हुआ । जहां जिले में अभी चुनावी प्रक्रिया खत्म भी नहीं हुई है कि एक नया मामला सामने आया है। बंधी ग्राम पंचायत में निर्वाचित पदाधिकारियों की जगह उनके घर के सदस्यों के द्वारा उनके पद व कार्यभार का शपथ लिया गया है, ध्यानाकर्षण की बात तो यह है कि इस बात की जानकारी शपथ दिलाने वाले अधिकारी को भी नहीं थी।

आखिरकार कैसे हुई इतनी बड़ी लापरवाही किसी ने नहीं किया इसका विरोध।

शासन के नियमों को दरकिनार करते हुए आखिरकार निर्वाचित पदाधिकारियों की जगह उनके घर के सदस्यों ने कैसे ले लिया उनके कार्यभार का जिम्मा, क्या किसी को नहीं थी इस बात की खबर और अगर जानकारी थी तो क्या सभी की सहमति से हुआ शासन के नियमों का उल्लघंन ।

मुझे नहीं है इस बात की जानकारी – काशीपुरी

ग्राम पंचायत बंधी के शपथ ग्रहण कार्य को पूर्ण कराने के लिए शासन ने रविशंकर काशीपुरी को नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त करके भेजा था, जो कि अभी वर्तमान में पूर्व माध्यमिक शाला अड़भार के प्रधान पाठक हैं, जिनसे फोन कॉल पर इस मामले की जानकारी लेने पर पता चला कि उन्हें भी इस बात की जानकारी नहीं थी कि जो जनप्रतिनिधि निर्वाचित हुए हैं, वही पदाधिकारी शपथ ले रहे हैं, उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा सभी शपथकर्ताओ से पूछकर इस बात की पुष्टि भी की गई कि जो व्यक्ति शपथ ग्रहण कर रहे हैं, वही व्यक्ति निर्वाचित भी हुए हैं।

क्या सचिव को भी नहीं थी जानकारी

अब सवाल यह उठता है कि आखिरकार शपथ दिलाने वाले अधिकारी को इस बात की जानकारी नहीं थी तो क्या उस पंचायत के सचिव भी नए नवेले कर्मचारी थे, जो उनको भी इतनी बड़ी लापरवाही की जानकारी नहीं हुई और अगर सचिव उस पंचायत में वर्षों से कार्य कर रहे हैं तो क्या उनके सहमति से यह कार्य हुआ, फिर तो इस प्रकार शासन के नियमों को धज्जियां उड़ाने और इतनी बड़ी लापरवाही में वहां पदस्थ पंचायत सचिव को ही जिम्मेदार माना जाए। अब देखना यह होगा कि शासन इस गैर जिम्मेदाराना कार्य के लिए किसे दोषी मानती है और उस पर क्या कार्यवाही करती है ।

Back to top button