मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर

चैत्र रामनवमी के छठवें दिन स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल परिवार के साथ माता के दरबार पहुंचे, पुजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की

एमसीबी। एमसीबी जिले में स्थित चनवारीडांड मां महामाया मंदिर में चैत्र रामनवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। चैत्र रामनवमी के छठवें दिन प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल अपनी पत्नी कंचन जायसवाल के साथ माता के दरबार पहुंचे। मंत्री दंपत्ति ने माता रानी के समक्ष नतमस्तक होकर प्रदेश और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की और ज्योति दर्शन का लाभ लिया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मां महामाया का आशीर्वाद हमेशा क्षेत्रवासियों पर बना रहा है और वे स्वयं वर्षों से चैत्र रामनवमी और शारदीय नवरात्र के दौरान यहां दर्शन के लिए आते रहे हैं। मंत्री ने नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष द्रोणाचार्य दुबे को भी बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पत्रकारिता को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। मंदिर परिसर में उन्होंने श्रद्धालुओं से मुलाकात कर चैत्र रामनवमी की शुभकामनाएं भी दीं।

Related Articles

Back to top button