मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर

100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान की औपचारिक शुरुआत स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने की

एमसीबी। एमसीबी जिले में राज्य स्तरीय टीबी (क्षय रोग) मुक्त अभियान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जहां 100 दिवसीय “टीबी मुक्त भारत” अभियान की औपचारिक शुरुआत प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के द्वारा की गई। यह अभियान पूरे प्रदेश में टीबी उन्मूलन को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जिसका उद्देश्य समयबद्ध तरीके से मरीजों की पहचान कर उन्हें बेहतर उपचार उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि टीबी अब लाइलाज बीमारी नहीं है, बल्कि समय पर जांच और नियमित उपचार से इसे पूरी तरह खत्म किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के हर गांव और शहर तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाया जाए और किसी भी व्यक्ति को उपचार के अभाव में परेशानी न झेलनी पड़े। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अभियान को गंभीरता से लें और घर-घर सर्वे कर संभावित मरीजों की पहचान सुनिश्चित करें। इस अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि 100 दिनों तक विशेष रूप से टीबी मरीजों की खोज, जांच और उपचार पर फोकस किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य टीमों का गठन किया गया है, जो ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जाकर लोगों की स्क्रीनिंग करेंगी। साथ ही उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा टीबी मरीजों को निःशुल्क दवाएं, पोषण सहायता और नियमित फॉलोअप की सुविधा भी प्रदान की जा रही है।

Related Articles

Back to top button