नगर पंचायत झगड़ाखांड के नेता प्रतिपक्ष बने देवनारायण सिंह, उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के अभिषेक पांडेय की हुई जीत।

मनेंद्रगढ़। नगर पंचायत झगराखांड में हुए चुनाव में नेता प्रतिपक्ष पद पर देवनारायण सिंह और उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक पांडेय ने जीत दर्ज की। उन्हें 10 वोट मिले, जबकि कांग्रेस पार्टी की उपाध्यक्ष पद की उम्मीदवार अनिता खैरवार को मात्र 6 वोटों से संतोष करना पड़ा। इस परिणाम को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
कड़ी टक्कर में अभिषेक पांडेय को मिली जीत
नगर पंचायत झगराखांड में नेता प्रतिपक्ष देवनारायण को चुना गया उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा समर्थित अभिषेक पांडेय को 10 वोट मिले, जिससे उन्होंने यह पद हासिल किया। इस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार अनिता खैरवार को मात्र 6 वोट मिले।
स्थानीय राजनीति पर पड़ेगा असर
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस चुनाव परिणाम से नगर पंचायत की राजनीति पर भी असर पड़ेगा। भाजपा की ओर से अभिषेक पांडेय की जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है, जबकि कांग्रेस के लिए यह एक चुनौतीपूर्ण स्थिति बन गई है।



