कोरिया

बैकुंठपुर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, आमसभा व कलेक्टर कार्यालय घेराव

कोरिया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चल रहे “मनरेगा बचाओ संग्राम” अभियान के तहत आज जिला कांग्रेस कमेटी कोरिया के तत्वाधान में जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में कांग्रेस पार्टी द्वारा धरना प्रदर्शन, आमसभा तथा कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।धरना प्रदर्शन के दौरान केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने, मजदूरों को समय पर रोजगार व मजदूरी न देने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को तोड़ने का आरोप लगाया गया। जेपी श्रीवास्तव मनरेगा प्रभारी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मनरेगा से गांधी जी का नाम हटाने पर उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग मनरेगा का सिर्फ नाम ही नहीं बदला काम भी बदला है, पहले ग्राम सभा से ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य मिलता था अब केंद्र से मिलेगा ग्रामीणों के हिसाब से नहीं। बीजेपी की सरकार ने मजदूरों और ग्रामीणों के साथ छल किया है। सरकार के पास न ही बजट है और न ही काम है। पूर्व विधायक एवं प्रभारी मनरेगा बचाव संग्राम कोरिया गुलाब कमरो ने कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि गरीब, किसान और मजदूर के जीवन की गारंटी है। भाजपा सरकार योजनाबद्ध तरीके से मनरेगा को खत्म करना चाहती है। मजदूरों को न काम मिल रहा है, न समय पर मजदूरी। कांग्रेस पार्टी इस अन्याय को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी और जरूरत पड़ी तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

पूर्व विधायक  अंबिका सिंहदेव ने कहा कि मनरेगा के माध्यम से गांवों में रोजगार, सम्मान और आत्मनिर्भरता मिलती थी, लेकिन आज सरकार की उदासीनता के कारण मजदूर पलायन को मजबूर हैं। यह सरकार गरीब विरोधी है और कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक गरीबों की आवाज बनकर संघर्ष करती रहेगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि कोरिया जिले सहित पूरे प्रदेश में मनरेगा की स्थिति बदतर है। मजदूरों की मजदूरी महीनों से लंबित है। भाजपा सरकार बड़े उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है, जबकि गरीबों की योजनाओं पर ताले लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी जनता के हक के लिए लगातार आंदोलन करेगी। धरना प्रदर्शन, आमसभा एवं कलेक्टर कार्यालय घेराव में मुख्य रूप से पूर्व अनुपम फिलिप , जिला पंचायत अध्यक्ष यवत सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी योगेश शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य सुरेश सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष  कलावती मरकाम, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी, पूर्व नपा अध्यक्ष , ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बैकुंठपुर बिहारी लाल राजवाड़े, सांसद प्रतिनिधि अविनाश पाठक, अजीत लकड़ा, आशीष डबरे जनप्रतिनिधि, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, NSUI सहित कांग्रेस पार्टी के समस्त प्रकोष्ठों के अनेक वरिष्ठ नेता गण शामिल रहे।।

Back to top button