मनरेगा बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस ने लगाया चौपाल

कोरिया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत मंगलवार को कोरिया जिले के अंतर्गत सोनहत जनपद पंचायत के ग्राम घुघरा में चौपाल का आयोजन किया गया।चौपाल में कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत, पूर्व विधायक गुलाब कमरो, पूर्व विधायक अंबिका सिंहदेव, कोरिया कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, जिले वो क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के साथियों जनों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होकर आम सभा को संबोधित किया।

जनता को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा को कमजोर एवं खत्म करने की भाजपा की साजिश को उजागर किया और चौपाल में मौजूद ग्रामीण जनों को उनके काम के अधिकार एवं मनरेगा की अहमियत के बारे में विस्तार से जानकारी दी, मनरेगा को समाप्त न करने की मांग की। सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने कहा कांग्रेस ने रोजगार की गारंटी दी, मनरेगा के माध्यम से देश की जनता को सौ दिनों का रोजगार मिला परंतु बीजेपी ने गारंटी की बात कर कोई भी गारंटी पूरी नहीं की।कांग्रेस पार्टी हर हाल में गरीब, मजदूर और ग्रामीणों के अधिकारों की रक्षा के लिए जब भी जरूरत होगी संघर्ष करती रहेगी। चौपाल में विशेष रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेश सिंह , अविनाश पाठक, कृष्णा रजवाड़े , कमल कांत जनपद सदस्य, कन्हैया जायसवाल,ज्योत्सना रजवाड़े, तीरथ सिंह, गुलाब चौधरी,युवा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रकाश चंद्र साहू वीरेंद्र साहू शिवरतन चिकनजोरी, लालमन राजवाड़े अनिल राजवाड़े भारत लाल राजवाड़े सहित कांग्रेस पार्टी के साथी और जनता भरी संख्या में उपस्थित रहे।
