Chhattisgarhमनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुरराजनीति
मनेंद्रगढ़ नगरपालिका परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और 22 पार्षदों ने ली शपथ।

मनेंद्रगढ़ ।जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ नगरपालिका परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और 22 पार्षदों का कृषि मंत्री रामविचार नेताम की उपस्थिति में हुआ शपथ ग्रहण।शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन मनेंद्रगढ़ सब्जी मंडी नपा कार्यालय के समीप हुआ। मनेंद्रगढ़ में भाजपा से प्रतिमा यादव अध्यक्ष पद के लिए ली शपथ साथ ही भाजपा के 10 और कांग्रेस के 9 पार्षदों के साथ तीन निर्दलीय पार्षदों ने भी लिये शपथ। शपथ ग्रहण समारोह के अति विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम के अध्यक्ष खाद्य मंत्री किरण सिंह देव और विशिष्ट अतिथि के रूप में भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह, बैकुंठपुर विधायक भैया लाल रजवाड़े, जिला अध्यक्ष चंपा देवी पावले, पूर्व अध्यक्ष योग आयोग संजय अग्रवाल समारोह में शामिल रहे।



