जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर में जर्जर एक्स रे कक्ष में मरीजों का हो रहा एक्स रे, मेंटेनेंस नहीं होने से भवन का हुआ बुरा हाल

कोरिया। बैकुन्ठपुर जिला चिकित्सालय का एक्स रे कक्ष इन दिनो जर्जर अवस्था में संचालित हो रहा यहां मरीज बेहतर इलाज और अच्छी सुविधा के लिए आते है लेकिन भवन के जर्जर होने से यहां उनकी जान पर भी खतरा बना हुआ है यह भवन पूरी तरह जर्जर हैं और दिवारो से प्लास्टर गिर रही है जिला चिकित्सालय में सुबह से शाम तक लगभग सेकडों मरीज एक्स रे कराने आते है जिसमें नन्हे मुन्हे शिशु भी शामिल है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल जहां लोगो को अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध करा रहें हैं वही जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के कारण और मेंटेनेंस नही होने के कारण भवन जर्जर हो गया है और कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। भवन के जर्जर होने से मरीजों पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है।
इनका कहना है
सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर आयुष जायसवाल ने कहा हमारे द्वारा मुख्यमंत्री सहायता कोष में इसके लिए प्रस्ताव भेजा हुआ है और जल्द ही इसकी स्वीकृति मिल जाएगी तो पूरे अस्पताल का मरम्मत का कार्य किया जाएगा।


