मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर

नेशनल हाईवे क्रमांक 43 पर किए गए अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्रवाई।

मनेंद्रगढ़। जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में शुक्रवार को राजस्व विभाग,नगर पालिका,और पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से मिलकर पीडब्ल्यूडी चौक से एलआईसी कार्यालय तक अवैध कब्जों पर जोरदार कार्रवाई की है। नेशनल हाईवे क्रमांक 43 के किनारे ने एनएच के द्वारा बनाई गई नालियों पर दुकानदारों ने अवैध रूप से शेड बना लिए थे जिसको हटाने के लिए प्रशासन के द्वारा नोटिस भी जारी किया गया था जिसको लेकर आज संयुक्त रूप से अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई है।अतिक्रमण को लेकर कई व्यापारियों ने विरोध भी किया लेकिन प्रशासन ने विरोध के बावजूद भी सड़कों पर हुए अतिक्रमण को हटाने में जुटी रही। नगरपालिका प्रशासन, जिला प्रशासन और पुलिस विभाग सड़कों के किनारे हुए अतिक्रमण को जेसीबी मशीन के माध्यम से दुकानदार द्वारा किए गए अतिक्रमणों को हटाया गया हालांकि अतिक्रमण के दौरान कुछ व्यापारियों ने अतिक्रमण का विरोध भी किये लेकिन उसके बावजूद भी प्रशासनिक अमला सड़कों के किनारे हुए अतिक्रमण को हटा दिया और कहा कि मनेंद्रगढ़ के मुख्य बाजार में हुई अतिक्रमण को भी जल्द हटाया जाएगा। कार्रवाई में मुक्तासिंह चौहान सीएमओ नगरपालिका,लिंगराज सिदार एसडीएम,यादवेंद्र कैवर्त तहसीलदार और पुलिस प्रशासन की टीम मौजूद रही।

इनका कहना है 

यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी चौक से लेकर एलआईसी कार्यालय तक अवैध कब्जे को हटाया गया है।नेशनल हाईवे क्रमांक 43 पर एनएच के द्वारा बनाई गई नालियों में दुकानदारों ने अवैध रूप से शेड बना लिए थे। कलेक्टर और एसडीएम के निर्देश पर यह कार्य किया जा रहा है। नगर को सुव्यवस्थित करने के लिए ये अभियान चलायें है और इसको निरंतर जारी रखेंगे। मुक्तासिंह चौहान, सीएमओ, नगरपालिका मनेंद्रगढ़ 

Related Articles

Back to top button