गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही

पीपरडोल में 2 लाख 60 हजार रुपये से बनी सी सी रोड में की गई लीपापोती।

गुणवत्ताहीन कार्य और भ्रष्टाचार को छुपाने कराया गया मरम्मत कार्य।

रवि शंकर कैवर्त रिपोर्टर मरवाही। जिला कार्यालय से लगभग 40 से 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित दूरस्थ वनांचल ग्राम पीपरडोल में लगभग 1 साल पहले सी सी रोड का निर्माण कराया गया था लेकिन सी सी रोड के निर्माण में इस तरह गुणवत्ताहीन कार्य किया गया कि एक वर्ष पूर्ण होते ही सी सी रोड धंसकने लगा, जबकि सी सी रोड के किनारे किनारे मुरूम भी डलवाई गई थी तो आखिर रोड क्यों धंसकने लगा, आखिर रोड के निर्माण में ऐसी क्या चीज की कमी हो गई, क्या 2 लाख 60 हजार रुपए की राशि भी रोड निर्माण में मजबूती नहीं दे पाई,, रोड निर्माण के बाद इंजीनियर द्वारा निरीक्षण करके उसको अंतिम स्वीकृति भी प्रदान की गई है, इससे पता चलता है कि एक तो उनके निरीक्षण में कोई कमी रही होगी या फिर रोड निर्माण कार्य में जमकर भ्रष्टाचार किया गया होगा, अगर भ्रष्टाचार नहीं किया गया होता तो सी सी रोड को मरम्मत करवाने की क्या आवश्यकता थी, रोड का मरम्मत करवाना यह सिद्ध करता है कि कहीं न कहीं रोड निर्माण में भ्रष्टाचार किया गया है, अगर निर्माण कार्य में अच्छे ढंग से मजबूती और गुणवत्ता को ध्यान दिया गया होता तो आज रोड की यह स्थिति नहीं हुई होती ।

Back to top button