गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही

कांग्रेस पार्टी में नहीं थम रहा इस्तीफे का सिलसिला, जिला प्रवक्ता पवन केसरवानी ने छोड़ा कांग्रेस का साथ।

रविशंकर कैवर्त रिपोर्टर मरवाही। छत्तीसगढ़ में इन दिनों नगरीय निकायों व पंचायत चुनाव की सरगर्मियां तेज हैं, सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतार दिए हैं, कई प्रत्याशी टिकट मिलने से खुश हैं तो वहीं कई प्रत्याशी टिकट ना मिलने से नाराज दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें अपने अपने पार्टियों से टिकट मिले हैं, वो पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ेंगे और जिन्हें पार्टी ने मौका नहीं दिया, वो निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कर चुनाव लड़ रहे हैं, देखा जाए तो चाहे कांग्रेस – भाजपा हो या फिर कोई अन्य पार्टियां, सभी में यही गहमागहमी का माहौल है ।

कांग्रेस को बड़ा झटका

इसी बीच एक सनसनीखेज खबर सामने आई है कि जिला प्रवक्ता पवन केसरवानी ने अपने पद और पार्टी दोनों से इस्तीफा दे दिया है। जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही जो छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय जिला होने के साथ ही सबसे चर्चित जिला भी है, कांग्रेस पार्टी के सत्ता में आने के पश्चात जिसे कई दशकों बाद जिला बनने का गौरव हासिल हुआ, जिस कारण कांग्रेस पार्टी व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यों से प्रभावित होकर जिले के सबसे चर्चित युवा नेता पवन केसरवानी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी, लेकिन पार्टी में जिले के कुछ नेताओं के स्वहित रवैए और स्वार्थ सिद्ध कार्यों से परेशान होकर, जिला प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है। पवन केसरवानी, क्षेत्र के युवा नेता होने के साथ साथ सभी के चहेते भी हैं, ये हमेशा क्षेत्र व यहां के जनताओं के भलाई और विकास के लिए हमेशा संघर्ष करते हैं, क्योंकि क्षेत्र व जनताओं का विकास ही इनकी पहली प्राथमिकता रहती है, इन्हें गौरेला पेंड्रा मरवाही के बुलंद आवाज के रूप में जाने जाते हैं, जिनके समर्पण भावना व जनहित कार्यों को देखते हुए, इनके रहने मात्र से ही, किसी भी पार्टी की जीत सुनिश्चित मानी जाती है, इसी बीच इनके इस्तीफे से गौरेला पेंड्रा मरवाही के कांग्रेस पार्टी में अफरा तफरी का माहौल हो गया है, अब देखना यह होगा कि क्या इनके अनुपस्थिति में कांग्रेस पार्टी नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में कितने प्रतिशत हिस्सों में अपनी जीत दर्ज कर पाती है ।

Back to top button