झगडाखांड पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 96 नग अंग्रेजी शराब के साथ स्कूटी सवार को किया गिरफ्तार

मनेंद्रगढ़। जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ के अंतर्गत आने वाले थाना झगडाखांड पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मध्य प्रदेश से अवैध शराब की बिक्री करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह के निर्देशन पर बुधवार को रोड पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मध्य प्रदेश से अवैध रूप से अंग्रेजी शराब परिवहन की जा रही है। सूचना के आधार पर मध्य प्रदेश–छत्तीसगढ़ सीमा, घुटरीटोला के पास घेराबंदी की गई। घेराबंदी के दौरान स्कूटी में सवार दो व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही स्कूटी सवार मौके से फरार हो गया, जबकि स्कूटी चालक पुलिस के कब्जे में आया। स्कूटी की तलाशी लेने पर 96 नग अंग्रेजी शराब बरामद की गई। साथ ही, अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी वाहन को भी जप्त किया गया। पूछताछ पर बालक ने बताया कि पप्पू साहू अपने होटल हेतु मध्य प्रदेश से अंग्रेजी शराब लाकर बेचता है और उसे भी इसी कार्य हेतु अपने साथ लाया था। प्रकरण पंजीबद्ध कर आगे की विवेचना की जा रही है। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी झगराखंड दीपेश सैनी, सउनि अशोक साहू, प्रधान आरक्षक नीरज पढ़ीयार, आरक्षक बसंत, आरजू राम मोर्चे, एवं सैनिक भूपेंद्र सिंह का सराहनीय योगदान रहा।



