मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर

आईटीआई प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार का बड़ा मौका, 06 फरवरी को मनेन्द्रगढ़ में ओपन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव

एमसीबी/जिले के आईटीआई प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था मनेन्द्रगढ़ में 06 फरवरी 2026 को ओपन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। इस प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित संस्था Shree Quality Services द्वारा विभिन्न तकनीकी पदों पर चयन की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ओपन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी, विशेष रूप से विद्युतकार, फिटर, मैकेनिक डीजल एवं वेल्डर ट्रेड से प्रशिक्षित युवा भाग ले सकेंगे। यह आयोजन उन युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद रोजगार की तलाश में हैं।
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था मनेन्द्रगढ़ द्वारा आयोजित इस प्लेसमेंट ड्राइव का उद्देश्य स्थानीय एवं आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि को आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने की अपील की गई है।

Related Articles

Back to top button